24.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

बागपत में किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या

 

बागपत, 15 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में एक किसान ने खेत में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि दोघट थाना क्षेत्र के झुंडपुर गांव निवासी किसान तेजवीर (50) मंगलवार शाम को घर से खेत में गया था। खेत पर गेहूं काट रहे किसानों ने परिजनों और 112 यूपी पर जंगल में एक किसान का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस घटना को हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles