24.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

गर्मी के दस्तक देते ही अधिकतम पारा 40 के पार

 

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (वार्ता)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में मौसम गर्माने के साथ ही अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया मौसम केन्द्र के अनुसार पंजाब में आज कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई तथा परसों फिर मौसम खराब होने के आसार हैं। हरियाणा में 17 अप्रैल को बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। कहीं कहीं गरज के साथ तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है। हिसार, नारनौल, सिरसा और दिल्ली का पारा 40 डिग्री को पार कर गया तथा लुधियाना तथा पटियाला और बठिंडा का पारा 39 डिग्री, अंबाला, रोहतक, भिवानी, आदमपुर तथा हलवारा का पारा 38 डिग्री, चंडीगढ, करनाल का पारा 37 डिग्री, अमृतसर 36 डिग्री रहा। श्रीनगर 18 डिग्री तथा जम्मू 35 डिग्री रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles