शिमला, 15 अप्रैल (वार्ता)। नाहन-शिमला नेशनल हाइवे पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आज एक कार के खाई में गिर जाने की दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि लादू के पास हुई इस दुर्घटना में विजेंद्र गोयल (62) की मौत हो गई और उनकी बेटी नेहा व मुकेश कुमार घायल हो गये। इनमें नेहा को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जबकि अपेक्षाकृत गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर किया गया है।


