24.7 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

महोबा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले तीन गिरफ्तार

महोबा, 15 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोष्ट करके माहौल खराब करने के प्रयास में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव के निवासी रवींद्र तिवारी ने फेसबुक आईडी से एक पोस्ट वायरल कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पनवाड़ी कस्बे के एक प्रकरण में अमित खटीक और मनोज अनुरागी को फेसबुक पर आपस मे चौट कर वर्ग विशेष के लिए अनर्गल एवं आपत्ति जनक पोस्ट की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles