31.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, October 13, 2024

कुशीनगर में गैस एजेंसी के मुनीम से तीन लाख की लूट

कुशीनगर, 14 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में के कुशीनगर में  लॉकडाउन के बीच मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाश एक गैस एजेंसी के मुनीम से तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।

पुलिस उपाधीक्षक सीओ नितेश प्रताप सिंह के अनुसार नगर में संचालित कांती गैस एजेंसी का गोदाम नगर के बाहर नहर बाईपास पर सपहां मार्ग के पास स्थित है। मुनीम नेसार अहमद आज गैस सिलेंडरों का वितरण करा रहा था। दोपहर करीब दो बजे जब वह मुनीम पैसा लेकर बैंक जाने की तैयारी में था। उसी दौरान बाइकों पर सवार तीन बदमाश गोदाम पर पहुंचे और मुनीम से बातचीत करने लगे। उसी दौरान वे लोग रुपयों का झोला छीनकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने दावा किया बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles