20.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, November 5, 2026

दिल्ली में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी पर केजरीवाल ने चिंता जताई

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजधानी में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा है कि हम सबको मिलकर इसे रोकना होगा।

श्री केजरीवाल ने कहा, आज प्रधानमंत्री जी ने पूर्णबंदी को 03 मई तक बढ़ा दिया है। हमें जनता का साथ काफी अच्छे से मिला है, और मैं उम्मीद करता हूँ आने वाले दिनों में ऐसे ही लोगों का समर्थन मिलता रहा तो हम जल्द ही कोरोना से मुक्त हो जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग कोरोना के संकट में हिन्दू और मुसलमान भाइयों के बीच नफ़रत फैलाने का काम कर रहे हैं। जो लोग धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे है वो देश से गद्दारी का काम कर रहे हैं। मुझे बहुत दुख होता है कि इस कठिन समय मे भी कुछ लोग हिन्दू-मुसलमान के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, ये प्रकृति के खिलाफ है। हमारा देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम सब मिलकर काम करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles