21.2 C
Muzaffarnagar
Friday, October 11, 2024

उप्र में लॉकडाउन के मद्देनजर राज्यों से लगी सीमाओं पर विशेष निगरानी

लखनऊ, 13 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच सी अवस्थी ने लॉकडाउन के मद्देनजर राज्य की सीमाओं पर विशेष सुरक्षा इंतजाम की निगरानी के लिए 17 जोनल पुलिस अधिकारियों को पर्यवेक्षण के संबंध में निर्देश दिए हैं।

श्री अवस्थी ने पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर समेत सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षकों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के प्रभावी अनुपालन एवं पर्यवेक्षण के संबंध में आवयश्क निर्देश दिये है। यह व्यवस्था 13 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 16 अप्रैल की रात्रि तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार को मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर और गाजियाबाद के दिल्ली तथा हरियाणा राज्य की सीमा  के लिए जबकि मुरादाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा को बिजनौर, मुरादाबाद तथा रामपुर जिले के साथ उत्तराखण्ड राज्य की बिजनौर सीमा पर सुरक्षा इंतजामों का पर्यवेक्षण करेंगे।

आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ए0 सतीश गणेश आगरा मथुरा के साथ-साथ राजस्थान तथा हरियाणा राज्य की मथुरा जिले से सटे बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था देंखेंगे। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिन्दर सिंह, अलीगढ़ का हरियाणा राज्य बार्डर जबकि झांसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल जालौन, झांसी और ललितपुर जिलों के साथ मध्य प्रदेश राज्य बॉर्डर झांसी को देखेंगे। कानुपर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल, कानपुर के साथ इटावा जिले से सटी मध्य प्रदेश की राज्य से सटी सीमा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती आशुतोष कुमार, बस्ती और सि़द्धार्थनगर जिले के साथ नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को देखगें जबकि गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डी राजेश राव मोदक, कुशीनगर और देवरिया के बिहार राज्य बॉर्डर तथा महाराजगंज का नेपाल सीमा की व्यवस्था देखेगे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र देवीपाटन राकेश सिंह श्रावस्ती, बहराइच एवं बलरामपुर जिले के साथ नेपाल  बहराइच जिले से सटी नेपाल सीमा और प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह को प्रयागराज जिले के साथ मध्य प्रदेश राज्य से सटी सीमा की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे जबकि चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार चित्रकूट, बांदा और महोबा जिले के साथ मध्य प्रदेश राज्य से सटे चित्रकूट की सीमा की विशेष व्यवस्था देखगे। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय,पीलीभीत व बरेली जिले से सटे नेपाल सीमा जबकि सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल सहारनपुर का उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश राज्य बॉर्डर तथा मुजफ्फरनगर जिले से सटे हरियाणा बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का पयपेक्षण करेंगे। लखनऊ परिक्षेत्र  के पुलिस महानिरीक्षक एस के भगत लखीमपुर-खीरी का नेपाल बॉर्डर और आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुभाष चन्द दुबे  बलिया जिले से सटे बिहार राज्य की सीमा की सुरक्षा व्यवस्था देंखेंगे। मिर्जापुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव, सोनभद्र के मध्य प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ तथा बिहार राज्य बॉर्डर तथा मिर्जापुर जिले से सटे मध्य प्रदेश की सीमा तथा वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना वाराणसी, गाजीपुर और चन्दौली एवं सोनभद्र जिले से सटे बिहार राज्य की सीमा की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर राज्यों की सीमा पहले से ही सील कर रखी हैं। हाल ही में कुछ अवांछनीय कोरोना संक्रमिता के नेपाल सीमा से बिहार में प्रवेश करने की सूचना थी। लॉकडाउन को और प्रभावशाली बनाने के लिए अन्य राज्यों की सीमाओं पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को विशेष निगरानी के लिए कहा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles