17.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

कल पीएम का देश के नाम संबोधन, होगा लॉकडाउन पार्ट-2 का एलान?

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (बु.)। लॉकडाउन बढ़ने की अटकलों के बीच अब सूचना मिल रही है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह एक बार फिर से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। माना जा रहा है कि पीएम कल लॉकडाउन पार्ट-2 का एलान कर सकते हैं यानि लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की घोषणा कल पीएम द्वारा की जा सकती है। बता दें 21 दिनों के लॉकडाउन का कल आखिरी दिन है। कल पीएम 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन पार्ट-2 का एलान कर सकते हैं। अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि लॉकडाउन पार्ट-2 कुछ रियायतें लेकर भी आ सकता है। प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सहमति जताई गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles