15.8 C
Muzaffarnagar
Friday, March 6, 2026

कटने शुरु हो गए अतिक्रमण पर चालान, अब जैसा आपका मन वैसा कर लें श्रीमान

मुजफ्फरनगर, 11 सितंबर (बु.)। तीन दिन के प्यार के अल्टीमेटम के बाद अब सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगरपालिका और ट्रैफिक विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन दिन पहले लगातार एनाउंसमेंट कराकर चेतावनी देने के बाद अब चालान काटे जा रहे हैं। यह अभियान शहर को जाम-मुक्त बनाने और पैदल चलने वालों के लिए रास्ते साफ करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी, और उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम उन लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करते हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

38 अतिक्रमणकारियों के चालान कटने पर उड़े होश, प्रशासन में आया जोश

देर शाम नगर पालिका ने सड़क किनारे खड़े फास्टफूड, सब्जी और फल की अवैध रेहड़ियों पर जब चालानी कार्रवाई की गई तो अतिक्रमणकारियों ये सब देखकर सन्न रह गए, इस दौरान पालिका की टीम ने गेट नंबर 1 से लेकर बालाजी मंदिर, होली एंजिल स्कूल और ब्राह्मण स्कूल के साथ साथ सोल्जर बोर्ड के बाहर खड़े फल, अंडे के रेहड़ियों समेत 38 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर चालान किया गया। जिनसे करीब 13 हजार 600 रुपए का हर्जाना भी वसूला गया है। हालांकि पालिका की इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों से पालिका की नोंकझोंक भी हुई, लेकिन पालिका की टीम की सख्ती के चलते छोटे बड़े सभी अवैध अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

झांसी की रानी रोड पर ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो वाहनों के चालान काटे

झांसी रानी रोड पर आज ट्रैफिक विभाग ने अचानक अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों का चालान किया, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया। ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश कुमार, तरुण कुमार व देवकी नंदन सिंह ने मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए हाथों में माइक लेकर दुकानदारों को समझाया और बताया कि यह कार्रवाई विशेष रूप से उन वाहनों पर की जा रही है जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जैसे कि रोड पर गलत तरीके से खड़े हैं, ऐसे में दो वाहनों के नो पार्किंग में चालान की कार्रवाई भी की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों में कमी आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles