23-06-2025 HEADLINE TODAY
मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ी बारिश, नाले में बह गया हंसता-खेलता मासूम
मुजफ्फरनगर, 22 जून (बु.)। मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही बारिश का कहर ऐसा बरपा कि
एक मासूम की जिंदगी पर भी भारी पड़ गया। दरअसल शेरनगर के रहने वाले राहुल पुत्र सुरेन्द्र के दो बच्चे किट्टू व अवि झमाझम बारिश होने के कारण बारिश में नहा रहे थे। राहुल घोड़े तांगे पर मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करता है। बारिश में नहाते-नहाते तीन वर्षीय मासूम अवि का अचानक पैर फिसल गया और वह नाले में बह गया। इस बात की सूचना जैसे ही परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों को लगी, तो परिजनों व क्षेत्रवासियों में हा-हाकार मच गया। बदहवास हालत में परिजन अपने मासूम बच्चे अवि को ढूंढने के लिए नाले में उतर गए। कई स्थानों पर नाला जहां से छपा हुआ था, वहां मौजूद भीड़ ने उसे भी तोड़ ताला, मगर सुबह से लेकर शाम तक मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक क्षेत्र के लोग उक्त बच्चे की तलाश में लगे रहे मगर समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का कोई सुराग मासूम का नहीं लगा था। सूचना पर नई मण्डी पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची, टीम द्वारा किय गए प्रयासों के बाद भी अवि का कोई अता-पता नहीं लग सका। अवि के न मिलने से पिता राहुल और मां का बुरा हाल था और लोग टकटकी लगाकर यही देख रहे थे कि कब और किसी तरह से अवि सकुशल मिल जाए और मां-बाप की अटकी हुई सांसों में सांस आ जाए, मगर देर रात तक भी ऐसा कोई आस नहीं जगी कि बच्चे का कहीं कोई नामी-निशां दिखा हो।

- Advertisement -