36.6 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

पत्नी के मायके जाने पर पति ने की खुदकुशी

गोंडा, 9 अप्रैल (बु.)। अभी तक तो आपने सुना होगा कि पत्नियों के मायके जाने की बात पर पति खुश हो जाया करते थे लेकिन अब एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें पत्नी के मायके जाने पर पति ने तनाव में आकर खुदकुशी ही कर ली।

कोरोना के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते पूरा देश अपने घरों में कैद है। लॉकडाउन से पहले जो जहां था वो वहीं फंस कर रह गया है। लोग अपने घर जाने को तरस रहे हैं। इस लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि लॉकडाउन के कारण कुछ लोग इतने तनाव में आ गए कि उन्होंने आत्महत्या करने तक का कदम उठा लिया।

घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा की है जहां एक शख्स को अपनी पत्नी की याद इस कदर सताने लगी कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार को राधा कुंड इलाके में हुई, जहां मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश सोनी के रूप में हुई है। दरअसल लॉकडाउन से पहले राकेश की पत्नी मायके गई हुई थी लेकिन लॉकडाउन के कारण वो मायके में ही फंस गई। राकेश अपनी पत्नी से नहीं मिल पा रहा था जिसके कारण वो तनाव में आ गया और उसने खुदकुशी कर ली फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles