27.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

सीलिंग का आदेश आते ही लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

नोएडा, 8 अप्रैल (बु.)। लॉकडाउन को लेकर योगी सरकार ने जैसे ही 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील करने का ऐलान किया तो लोग बिना देर करे सड़कों पर उतर आए। सीलिंग का आदेश आते ही लॉकडाउन की धज्जियां उड़ने लगी। दुकानों पर जरूरी सामान की खरीददारी के लिए आपाधापी शुरू हो गई।

दरअसल यूपी में आज रात 12 बजे से 15 जिलों के कोरोना प्रभावित इलाकों को सील कर दिया जाएगा। इन इलाकों मे किसी भी तरह के काम के लिए लोगों को बाहर निकलने की मनाही होगी। बेहद जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए केवल होम डिलीवरी होगी।

योगी सरकार से इस फैसले के बाद बाद नोएडा में लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे। लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में आ गए। इस दौरान दुकानों पर भीड़ जुट गई और सामानों की खरीदारी के लिए आपाधापी होने लगी। बता दें कि नोएडा में 12 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं।

कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं। बुधवार को सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लंबी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles