25.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, September 22, 2024

नाम लिखने पर फिर हुई राजनीति,जयंत दिखे नाराज़

मुजफ्फरनगर पहुंचे रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कांवड़ मार्ग पर नेम प्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर खुलकर विरोध जताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती और ना ही धर्म या जाति की पहचान करके कोई सेवा लेता है। इस मामले को धर्म और जाति से भी नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि मैकडॉनल्ड और बर्गर किंग क्या लिखेगा। केन्दीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह फैसला ज्यादा सोच समझ कर नहीं लिया। अब फैसला ले लिया तो उस पर टिके हुए है। अभी भी समय है वापस हो जाना चाहिए या इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाना चाहिए। मुसलमान वेजिटेरियन है और हिन्दू नॉनवेज खाने वाले भी है। कहां-कहां नाम लिखे क्या अब कुर्ते में भी नाम लिखना शुरू कर दे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles