29.3 C
Muzaffarnagar
Monday, March 9, 2026

VIDEO- पुलिस पर हमले का लाइव वीडियो वायरल

मजफ्फरनगर, 5 अप्रैल (बु.)। मोरना में लॉकडाउन का पालन करवाने गए पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की लाइव वीडियो आज सामने आई है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रही है। मामला मोरना क्षेत्र के मौहल्ला कोआवाला का है जहां भीड़ को हटाने के दौरान पूर्व प्रधान के घर पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है तभी पीछे से एक लड़का आकर दरोगा के सिर पर वार करता है। फिर वही लड़का दूसरे दरोगा पर वार कर फरार हो जाता है। हालांकि पुलिस इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। इस घटना के बाद से पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है ताकि आगे से पुलिस पर इस तरह के गंभीर हमले न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles