19.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

आगरा में डकैतों ने किया करोड़ों पर हाथ साफ

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार दोपहर को छह बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कर्मचारियों को बंधक बनाकर 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। बदमाश कहां से आए थे और किस तरफ गए हैं। यह जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। वहीं कमला नगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात से एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। लूटे गए 17 किलो सोने के जेवरात की कीमत करीब सवा आठ करोड़ रुपये से ज्यादा है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles