20.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 13, 2025

महिला ने जंगली सूअर के हमले में पति को बचाया

दंतेवाड़ा, 04 अप्रैल (वार्ता)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सरपंचपारा गांव की एक महिला ने जंगली सूअर के हमले से अपने पति को बचा लिया। हालांकि इस घटनाक्रम में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सरपंचपारा निवासी नंदा कल पत्नी मासे के साथ जंगल में महुआ बीनने को गया था। दोनों एक-दूसरे से थोड़ी दूर पर महुआ बीन रहे थे। तभी अचानक झाड़यिों में बैठा जंगली सूअर बाहर निकला और नंदा पर हमला बोल दिया। इस अप्रत्याशित हमले से नंदा घबराकर जमीन पर गिर गया। उसकी चीख सुनकर मासे वहां पहुंची तो सामने का ²श्य देखकर अवाक रह गयी। फिर बिना परवाह किए वह सुअर पर झपट पड़ी। सूअर को खींचकर पति से अलग किया, तो उसने मासे पर पंजे और दांतों से वार कर दिया। मासे उससे भिड़ गयी। लहूलुहान हालत में ही सूअर को उसने कई बार पटकनी दी। इस दौरान घायल नंदा शोर मचाता रहा। करीब दस मिनट के संघर्ष के बाद सूअर जंगल की ओर भाग गया। नंदा और मासे किसी तरह गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। परिजन मासे और नंदा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि मासे के हाथ और कंधे की हड्डियां फ्रैक्चर हो गयी हैं। चेहरे पर भी जख्म हैं, लेकिन जान का खतरा नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles