19.3 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

पीनना गांव के दो घरों में लाखों की चोरी से सनसनी

शहर से सटे पीनना गांव में बदमाश मंगलवार की रात दो घरों से करीब 40 लाख रुपये का माल लेकर फुर्र हो गए, इसमें चार लाख के आभूषण और सोने-चांदी के आभूषण भी है। छत के दूसरी और तीसरी मंजिल के रास्ते आए बदमाशों ने उन्हीं कमरों का टॉरगेट किया, जहां केश और जेवरात रखे हुए थे। परिजनों को बदमाशों को आने तक की भनक लग पाई। तीसरे घर में घुसने के प्रयास के दौरान हो गई, जिस कारण बदमाशों को उल्टे पैर लौटना पड़ा। फिलहाल पुलिस लकीर पीटने में लगी है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर यह दावा करने में पीछे नहीं रहे कि जल्द की घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles