27.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

आम आदमी पार्टी की तारीफ में नवजोत सिंह सिद्धू ने पढ़े कसीदे, बदल सकते हैं पंजाब के समीकरण

नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी सरकार और बादल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि प्रदेश को दिल्ली नहीं बल्कि पंजाब मॉडल की जरूरत है। मंगलवार को सिद्धू अलग सुर में दिखे। अब अटकलों का बाजार गर्म है। और नवजोत सिंह सिद्धू के इस ट्वीट से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की सियासत भी तेज हो गई है

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह का कारण बने नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की शान में खूब कसीदे पढ़े। सिद्धू ने कहा कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है। फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना। सिद्धू ने कहा कि आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस से खफा चल रहे सिद्धू पर आप नजरें गढ़ाए हुए है। इससे पहल पंजाब दौरे के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सिद्धू कांग्रेस के नेता हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान तो खुले रूप से सिद्धू को आप जॉइन करने का न्योता दे चुके हैं। भगवंत मान ने एक बयान में कहा था कि सिद्धू का पार्टी में स्वागत

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles