21.4 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिल्लीः लॉकडाउन को लेकर आखिर क्या बोले किसान नेता राकेश टिकैत

दिल्ली, 16 अप्रैल (बु.)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को यूपी गेट पर दो टूक कहा कि अगर लाकडाउन लगेगा, तब भी आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी गेट, सिंघु बार्डर और टीकरी बार्डर पर पांच माह से किसान डटे हैं। एक तरह से यहां किसानों ने अपना गांव बसा लिया है। लाकडाउन लगेगा, तो क्या गांव में लोग नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि लाकडाउन लगेगा, तो उसके नियमों का पालन किया जाएगा। गांवों से किसान यहां नहीं आएंगे। मगर जो यहां पर हैं वह यहीं पर रहेंगे। आंदोलन चलता रहेगा।कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रश्न पर राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने पहला डोल लगवा लिया है। सीमाओं पर बैठे किसानों को टीका लगवाने के लिए आसपास के निजी अस्पतालों और प्रशासन से बातचीत की जा रही है। सभी को टीका लगवाया जाएगा। बता दें कि यूपी गेट पर 28 नवंबर से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसकी वजह से यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली सभी लेन बंद हैं। लाखों वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हो रही है। उन्हें अन्य सीमाओं से गुजरना पड़ रहा है। वह प्रदर्शनकारियों को कोस रहे हैं। इनके खिलाफ स्थानीय निवासी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अड़ियल रवैया अपनाए प्रदर्शनकारी यहां से हट नहीं रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles