19.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

पेट्रोल-डीजल 15 दिन बाद सस्ता हुआ

नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार 15 दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को इनमें कटौती की। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 90.40 रुपये प्रति लीटर रह गया। डीजल की कीमत भी 14 पैसे घटकर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गई। इससे पहले लगातार 15 दिन तक दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम आज घटे हैं। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल 15-15 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 96.83 रुपये, 92.43 रुपये और 90.77 रुपये के भाव बिका। मुंबई में डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 87.81 रुपये, चेन्नई में 13 पैसे सस्ता होकर 85.75 रुपये और कोलकाता में 14 पैसे सस्ता होकर 83.61 रुपये प्रति लीटर पर रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles