17.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

गाजियाबादः 11 बजे तक 24.82 प्रतिशत तक हुआ मतदान

गाजियाबाद, 15 अप्रैल (बु.)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के रौद्र रूप धारण करने के बीच में प्रदेश में आज से गांव की सरकार चुने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में चार चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। 18 जिलों में जिला पंचायत सदस्य के 779, क्षेत्र पंचायत के 19,313 व ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के चयन के लिए लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच में भी उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार के गठन के लिए चार चरण के चुनाव के पहले चरण में बचाव के साथ बड़ी संख्या में मतदाताओं ने केंद्र का रुख किया है। पहले चार घंटे यानी 11 बजे तक गाजियाबाद में सर्वाधिक 24.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। सहारनपुर में 24.69, हरदोई में 24.00, रायबरेली में 23.87, झांसी में 23.36, बरेली में 23.13, संतबीर नगर में 22.31, रामपुर में 22.12, प्रयागराज में 20.11, गोरखपुर में 20.08, महोबा में 20.00, श्रावस्ती में 19.70 तथा अयोध्या में 17.00 प्रतिशत मतदान हुआ। जौनपुर के सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के धारिकपुर बूथ पर बीडीसी के बैलेट पेपर बदल जाने की वजह से एक घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। धारिकपुर बूथ पर बीडीसी के कुल आठ प्रत्याशी हैं, जबकि बैलेट पेपर में केला के पेड़ जो आठवें स्थान पर था वह बैलेट पेपर में था ही नहीं।   इसकी जानकारी होने पर प्रत्याशी ने विरोध जताया तो बैलेट पेपर दूसरा मंगवाया गया जिससे करीब एक घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles