दिल्ली में जिस तरीके से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उसी तरीके से मृतकों का आंकड़ा भी सुरसा की तरह लगातार बढ़ रहा है। मौतों का आंकड़ा दिल्ली के लिए एक भयावह स्थिति पैदा कर रहा है। अब तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से 11,436 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित मरीजों की वर्तमान संख्या 43,510 हो गई है। चौंकाने वाली और चिंता की बात यह है कि अप्रैल माह के 13 दिनों के भीतर बड़ी संख्या में दिल्ली नगर निगम के श्मशान घाटों पर कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है. तीनों निगमों की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक 13 दिनों के भीतर 527 कोविड पाजिटिव /संदिग्ध मृतकों का अंतिम संस्कार/सुपुर्द ए खाक किया गया है।


