17.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

हरिद्वारः कोरोना पर भारी पड़ रहा आस्था का सैलाब, शाही स्नान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार, 14 अप्रैल (बु.)। एक तरफ कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दुसरी ओर आस्था का सैलाब महामारी पर भारी पड़ रहा है। जिसके चलते कुंभ का मुख्य शाही स्नान आज बुधवार को मेष संक्रांति के मौके पर हुआ।शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर अखाड़ों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह 9 बजे से 13 अखाड़े क्रमवार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया। इसके लिए स्नान क्रम से लेकर रूट व्यवस्था पूरी तरह से तैयार  किया गया था। इससे पहले सुबह 7 बजे तक आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान किया। कुंभ का तीसरा और मुख्य शाही स्नान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या का शाही स्नान सकुशल संपन्न हो चुका है। मंगलवार को कुंभ का 5वां पर्व स्नान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का संपन्न हो गया। शाही स्नान से पहले कोरोना महामारी के कारण भीड़ की संख्या मंगलवार को कम दिखाई दी। आज होने वाले शाही स्नान में अखाड़ा विशेष केंद्र रहेंगे। क्योकि शाही जुलूस के साथ अखाड़े हरकी पैड़ी पर स्नान करते हैं। इसके लिए स्नान क्रम भी तय किया जा चुका है। सबसे पहले निरंजनी के साथ आनंद अखाड़े ने स्नान किया। जूना अखाड़े के साथ अग्नि आह्वान और किन्नर अखाड़ा ने स्नान किया। उसके बाद ब्रह्मकुंड में महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संतों ने भी स्नान किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles