17.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

कोरोना से हालात बेकाबू, महामारी से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बना दिल्ली

दिल्ली, 14 अप्रैल (बु.)। कोरोना वायरस का कहर दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रहा है। आए दिन भारी संख्या में कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली भयानक तरीके से कोरोना वायरस की चपेट में है। राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,468 नए मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। यह दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मरीजों का आंकड़ा है। दिल्ली में 11 अप्रैल को 10 हजार 774 केस 12 अप्रैल को 11 हजार 491 केस  जबकि 13 अप्रैल को 13 हजार 468 केस आए हैं. दिल्ली में इससे पहले कभी 10 हजार केस एक दिन में नहीं आए।  लेकिन इस बार ना सिर्फ ये लगातार 3 दिन से आ रहे हैं, बल्कि हर दिन बढ़ भी रहे हैं। इस आंकड़े के बाद दिल्ली महामारी से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है. अब तक मुंबई में सबसे ज्यादा 9,986 दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं इसके बाद बेंगलुरु में 6,387, चेन्नई में 2,105 जबकि कोलकाता में 1,271 मामले सर्वाधिक हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles