28.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में लगी भीषण आग

गाजियाबाद, 13 अप्रैल (बु.)। दिल्ली से सटे गाजियााबाद के इंदिरापुरम में जयपुरिया मॉल में मंगलवार दोपहर आग लग गई है। यहां आग लगते ही अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे में कई लोगों के फंसने की बात सामने आ रही है, हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। यह मॉल इस इलाके के लोगों के बीच काफी फेमस मॉल है। शुरुआती जानकारी जो मिली रही है उसके अनुसार जयपुरिया मॉल में बने बैंक्वेट हॉल में आग लगी है। आग काफी भीषण है। फिलहाल अग्निशमन विभाग के सूचना मिलते ही यहां पर दमकल की टीम पहुंच गई है जो आग बुझाने में लग गई है।फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ पा रही है कि आग लगने के समय अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। वहीं, आग बुझाने में कई टीमें लगी हुई हैं। मॉल के आसपास के कई लोग आग का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं साथ ही मॉल में आग बुझाने के लिए लगी सिस्टम को कोस भी रहे हैं। आग के वीडियो को देख कर यह जरूर कहा जा सकता है कि मॉल की आग काफी भीषण है इसकी लपटे मॉल की छत से भी उपर तक उठ रही है। इस मॉल में इंदिरापुरम के अंहिसा खंड-एक और अंहिसा खंड दो लोगों इस मॉल में खरीदारी के लिए आते हैं। वहीं मॉल में कई नामी कंपनियों के शो रूम के अलावा बैक्टेंट हॉल भी है। वहीं उसके उपरी हिस्से में सिनेमा हॉल भी है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक जिम का जिम का उद्घाटन हो रहा था, इसी दौरान आग लग गई देखते ही देखते यह तुरंत भयावह हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles