28.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

उत्तराखंडः कोरोना के चलते अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि एम्स में भर्ती

उत्तराखंड, 13 अप्रैल (बु.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कोरोना संक्रमित अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की हालत अभी स्थिर है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सोमवार की देर शाम अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार की टीम ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। उनका ऑक्सीजन लेवल नियंत्रण में है। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें कोविड सेपरेट वॉर्ड में रखा गया है।आपको बता दें कि अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें निरंजनी अखाड़े में आइसोलोट कर दिया गया था। ऐसे में उन्होंने सोमवार को होने वाले शाही स्नान में हिस्सा नहीं लिया।  अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को तबीयत खराब होने के चलते तीन दिन पहले अस्पताल ले जाना पड़ा था। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत थी। हालांकि, एक दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। भर्ती रहने के दौरान उनकी कोरोना जांच का सैंपल भेजा गया था। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें निरंजनी अखाड़े में आइसोलेट कर दिया गया था। सोमवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles