28.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

विभिन्न त्याेहारों पर कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, वैशाखी सहित विभिन्न त्योहारों पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने मंगलवार को ट्वीट के जरिये दिये बधाई संदेश में कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह, सजिबु चीरोबा, विशु और वैशाखी पर सभी देशवासियों को बधाई।”
उन्होंने आगे लिखा कि देश के अलग-अलग भागों में विभिन्‍न तरीकों से मनाए जाने वाले ये त्‍योहार विविधता में एकता के प्रतीक हैं। ये त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लाने वाले हों।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles