28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कुपवाड़ा में तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर 13 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिला में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग तलाश अभियान चलाकर तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के जवानों ने कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकवादियों की पहचान शौकत अहमद गनी, मोहम्मद यासीन राथर, तथा गुलाम नबी राथर के तौर पर हुयी है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुटी हुयी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles