28.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

लखनऊ सिविल कोर्ट में ADJ कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह के लिए कोर्ट बंद

लखनऊ, 13 अप्रैल (बु.)। लखनऊ में एक एडीजे व कुछ न्यायिक कर्मचारियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिविल कोर्ट परिसर को 13 से 18 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। लिहाजा अब सिविल कोर्ट 19 अप्रैल को खुलेगा। जिला जज सर्वेश कुमार ने यह आदेश इस संदर्भ में सीएमओ द्वारा भेजे गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए जारी किया है। हालांकि यह आदेश रेलवे कोर्ट, चारबाग पर लागू नहीं होगा। यह अदालत इस संदर्भ में स्वंय निर्णय लेगी।सोमवार को सीएमओ द्वारा भेजे गए पत्र में एक एडीजे व तीन न्यायिक कर्मचारियों की कोविड रिपोर्ट पाॅजिटिव पाए जाने का जिक्र था। यह भी कहा गया था कि सिविल कोर्ट परिसर में लगातार कोविड का संक्रमण बना हुआ है। लिहाजा पूरे परिसर को 18 अपै्रल तक बंद किया जाए। ताकि इस अवधि में प्रत्येक आठ घंटे पर पूरे परिसर को पूर्णतया सैनिटाईज कराया जा सके। इधर, लखनऊ बार एसोसिएशन की ओर से भी पत्र भेजकर बताया गया कि करीब दो दर्जन वकील भी संक्रमित पाए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles