36.3 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

महाराष्ट्रः कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सेंट्रल रेलवे ने 106 नई ट्रेनों का किया ऐलान

महाराष्ट्र, 13 अप्रैल (बु.)। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल अंत तक के लिए 106 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। रेलवे ने मुंबई, पूना और सोलापुर से उत्तर भारत के शहरों की ओर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. रेलवे की ओर से कहा गया है कि मुसाफिर पैनिक न करें, जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनें दी जाएंगी। बता दें 18-20 रेगुलर ट्रेन पहले से रोज उत्तर और पूर्वी भारत के लिए चल रही हैं. मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल से अब तक 25 स्पेशन ट्रेनें उत्तर भारतीय शहरों के लिए चल चुकी हैं. इन्हीं इलाकों के लिए ट्रेनों की ज्यादा मांग है। मांग बढ़ने के कारण सोमवार को गोरखपुर के लिए खास तौर पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। सभी ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी ऑलमोस्ट 100% है यानी ट्रेन भरकर चल रही हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से लॉक डाउन की संभावना की चर्चा के बीच रेलवे ने अपील की है कि मुसाफिर न घबराएं, ट्रेनें बंद नहीं होंगी। रेलवे की ओर से कहा गया कि फिलहाल सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है।रेलवे ने योजना बनाई है कि किसी ट्रेन में टिकट की मांग बढ़ने पर उस ट्रेन के पीछे डुप्लीकेट ट्रेन चलाई जाएगी. इसी के तहत सोमवार रात सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर के लिए एक डुप्लीकेट ट्रेन चलाई है। रेलवे ने मुसाफिरों से अपील की है कि मांग बढ़ने पर और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी इसलिए मुसाफिर किसी भी हार में घबराए न और न ही किसी तरह की अफवाह पर ध्यान दें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles