अलीगढ़, 13 अप्रैल (बु.)। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से प्रशासन एक बार फिर अलर्ट हो गए है। जिले में अब दीनदयाल अस्पताल के साथ ही छेरत के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज व अतरौली के सौ शैया अस्पताल को शुरू करने के आदेश हो गए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए है। अतरौली के कोविड अस्पताल के लिए अतरौली एसडीएम को नोडल अधिकारी व होम्योपैथी कालेज के लिए डा. अंकित को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी निगरानी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।मंडलायुक्त गौरव दयाल अस्पताल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में कोरोना की समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने पुलिस-प्रशासिनक अफसरों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है। कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में डिस्चार्ज पालिसी अभी ठीक नहीं हैं। इससे समय से मरीज घर नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। कोविड प्रभारी डा. बाल किशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पीपीई किट पहनकर कोविड वार्डों में जाकर यथा स्थिति से अवगत कराने, सभी डाक्टर्स अपने समय पर कोविड वार्डों में जाकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बाजारों में साप्ताहिक बंदी कड़ाई से लागू कराई जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरंतर सैनिटाइजेशन होना चाहिए। सभी कस्बों में साप्ताहिक बंदी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अधिक से अधिक जांच कराई जाएग। सरकार का मकसद भी दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोगों की जांच कराने का है।कोरोना के जिले में 11 मरीज लापता हो गए हैं। विभाग इन्हें अभी ट्रेस नहीं कर पा रहा है। इससे चलते स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच हुई है। इन मरीजों के जांच में नाम, पते, मोबाइल नंबर भी गलत हैं। ऐसे में कोई भी इनसे संपर्क भी नहीं कर पा रहा है। इन्हें तलाशने में कंट्रोल रूम की टीम के भी पसीने छूट रहे हैं। डीएम ने अब गलत नंबर दर्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश िदए हैं। वहीं, हर हाल में इन मरीजाें की तलाश करने के निर्देष दिए हैं।


