24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः चाची भतीजे को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

मेरठ 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मेरठ देहात के भावनपुर क्षेत्र के गांव लालपुर में आज दिन निकलते ही चाची और भतीजे की हत्या कर दी गई । दोनों के शव खाली एक प्लाट पर खून से लथपथ पड़े मिले जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गांव निवासी यामीन की पत्नी 38 वर्षीया गुलशन और भतीजे 23 वर्षीय खुशनूद को सुबह होने से पहले गोलियों से भून दिया गया। चाची के माथे और भतीजे की कनपटी पर सटा कर गोली मारी गई थी। दिन निकलने के बाद गांव के लोगों को इस दोहरे हत्याकांड का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके से पिस्तौल की मैगजीन बरामद हुई जबकि पिस्तौल नहीं मिली। डॉग स्कायड की मदद से पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी हुई है। फिलहाल हत्या का कारण भी नहीं पता चल सका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles