37.5 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

शामलीः स्वास्थय कर्मियों की गजब की लापरवाही, कोविड की जगह लगाई रेबिज की वैक्सीन

शामली, 9 अप्रैल (बु.)। उत्‍तर प्रदेश के शामली में एक अजब- गजब की लापरवाही सामने आई है। लापरवाही ऐसी है कि जिसे आप भी सुनेंगे तो आपके कान खड़े हो जाएं। 45 से उपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर शामली में तीन वृद्ध महिलाएं कोरोनारोधी टीका लगवाने गईं थी। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की लापरवाही देखिए कि उन तीन वृद्ध महिलाओं को एंटी रेबीज वैक्सीन लगा दी। जिसमे से एक महिला की हालत भी बिगड़ गई। पीड़ितों ने चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत कर गलत वैक्सीन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सीएचसी कांधला में गुरुवार को मोहल्ला सरावज्ञान निवासी महिला सरोज, रेलवे मंडी निवासी अनारकली व सत्यवती कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने आईं थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से 10-10 रुपये वाली सिरिंज मंगवाई। तीनों को वैक्सीन लगा दी गई और घर चले जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद सरोज को चक्कर और घबराहट होने लगी। स्वजन उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक को ओपीडी की पर्ची दिखाई। उसे देखकर चिकित्सक भी हैरान हो गए और बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। बाद में अन्य दोनों वृद्धा को पता चला तो उन्होंने भी पर्ची दिखवाई। उन्हें भी एंटी रेबीज वैक्सीन लगी थी।अधीक्षक डॉ. विजेंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ऐसा होना घोर लापरवाही है। अधिकारियों को अवगत करा दिया है। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles