24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

शामली में हरियाणा सीमा पर पुलिस ने दस लाख रुपये किए बरामद

शामली, 8 अप्रैल (बु.)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। बुधवार रात में शामली-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में लाए जा रहे 10 लाख 42 हजार रुपए एक युवक से बरामद कर लिए। युवक रकम से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। आयकर टीम ने नोटों को कब्जे में लिया है।झिंझाना थाना की हरियाणा सीमा पर स्थित बिडोली पुलिस चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की टीम एवं चौकी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, इसी दौरान करनाल की तरफ से कार में बच्चे व चालक के साथ आए युवक से 10 लाख 42 हजार रुपए मिले। काफी पूछताछ करने पर भी युवक रकम के बारे में जवाब नहीं दे पाया। उसने खुद को स्क्रैप व्यापारी बताया। युवक ने अपना नाम पुरकाजी निवासी आबाद बताया। चौकी प्रभारी बिडोली पवन सैनी ने बताया कि आयकर विभाग टीम ने आकर रकम कब्जे में ली है। पूरी रकम सील करते हुए आयकर विभाग टीम में झिंझाना थाना पुलिस को सौंप दी है। इस मामले में युवक को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles