29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच की मौत, चार की हालत गंभीर

बिजनौर, 8 अप्रैल (बु.)। उत्तर प्रदेश में जान हथेली पर रखकर अवैध धंधा जारी है। बिजनौर में आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी है। मौके पर पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद है, राहत कार्य तेजी से जारी है। इस घर में विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। बिजनौर जिले के बख्शीवाला क्षेत्र के बुखारा गांव निवासी यूसुफ ने एक मकान ले रखा है। गांव में गुरुवार को दिन में एक मकान में भयंकर विस्फोट हो गया। यहां पर अवैध तरीके से घर में पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। विस्फोट इतना भीषण थी कि वहां पर मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जबकि पांच मजदूरों के शव मौके से मिले हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। यूसुफ को लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे यूसुफ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। चारों घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर पुलिस उनसे घटना की जानकारी ले रही है। फायर ब्रिगेड के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर है। इसके साथ जिले के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles