29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन 9 अप्रैल से रहेगी निरस्त

दिल्ली, 8 अप्रैल (बु.)। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) द्वारा संचालित नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को नौ अप्रैल से अगले आदेश तक निरस्त करने का फैसला किया गया है। कोरोना के बढ़ते मामले और होली के बाद यात्रियों की कम संख्या की वजह से आइआरसीटीसी ने फिलहाल ट्रेन का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष मार्च में लगाए गए लाकडाउन के बाद से यह ट्रेन बंद थी। इस वर्ष 14 फरवरी से तेजस एक्सप्रेस फिर से पटरी पर उतरी थी।नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस की खूबियों की बात करें तो इस ट्रेन में शताब्दी से थोड़ी ज्यादा सुविधा दी गई है। इस ट्रेन के यात्रियों बहुत सारी सुविधा प्रदान की गई है। मसलन, इस ट्रेन में एक्जीक्यूटिव और चेयर क्लास श्रेणी की बोगियां हैं। इस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास की एक बोगी में 52 और चेयर कार की बोगी में 78 सीटें लगाई गई हैं।भागलपुर-किऊल के रास्ते झारखंड के गोड्डा से नई दिल्ली के बीच आठ अप्रैल से चलने जा रही पहली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, गोड्डा से नई दिल्ली की दूरी तय करने में ट्रेन को 23.55 घंटे लगेंगे, वहीं भागलपुर से नई दिल्ली की दूरी 19 घंटे पांच मिनट में पूरी होगी। हमसफर एक्सप्रेस का किराया विक्रमशिला एक्सप्रेस के तृतीय वातानुकूलित कोच के किराए की तुलना में 215 रुपये ज्यादा होगा। गोड्डा से नई दिल्ली के बीच का किराया 1800 रुपये रखा गया है। भागलपुर से नई दिल्ली के यात्रियों को 1720 रुपये देने होंगे। विक्रमशिला एक्सप्रेस का भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1505 रुपये है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles