29.6 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

दिल्लीः मोदी ने एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक ली

नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आज मैंने एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविनडाटजीओवीडाटएन पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है।” श्री मोदी ने पिछले महीने एक मार्च को कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोरोना टीका लगवाया था।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles