24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

श्रीनगर के बाहरी इलाके में कासो अभियान के दौरान गोलीबारी

श्रीनगर, 07 अप्रैल (वार्ता) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) के दौरान गोलीबारी और एक जोरदार विस्फोट हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर के गुलाब बाग में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू और कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) ने मंगलवार रात संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरु किया था। क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया था और बाहर जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हालांकि आज सुबह जब सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो गोलीबारी और एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। सूत्रों ने कहा कि दो से तीन आतंकवादी क्षेत्र में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles