20.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

कर्नाटक में आवासीय विद्यालय के 12 और छात्र कोरोना पॉजिटिव

मांड्या 04 अप्रैल (वार्ता) कर्नाटक के श्रीरंगापटना शहर में स्थित मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के 12 और छात्र कोरोना वायरस (कोविड-19) से ग्रसित पाए गए हैं और इसके बाद इस संक्रमण की चपेट में आए इस विद्यालय के छात्रों की संख्या 23 हो गयी है। तालुक कृषि उपज सहकारी विपणन समिति के परिसर में संचालित होने वाले इस विद्यालय में कुल 162 छात्र पढ़ते हैं। तहसीलदार एम. वी. रूपा, प्रखंड शिक्षा अधिकारी एम, आर, अनंतराज तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचे। तहसीलदार रूपा ने रविवार को कहा, “विद्यालय के शेष सभी छात्र ठीक हैं और चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों की स्वास्थ्य की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles