19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

दिल्लीः राकेश टिकैत पर हमले के मामले में रविवार को यूपी गेट पर पंचायत करेंगे प्रदर्शनकारी

दिल्ली, 4 अप्रैल (बु.)। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को सभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजस्थान में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर रविवार को यहां पंचायत करने का निर्णय लिया। उसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल होंगे। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि रविवार को होने वाली पंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि राकेश टिकैत की गाड़ी पर हमले की सूचना से उनके गांव सिसौली मुजफ्फरनगर में काफी किसान एकत्रित हो गए थे। रविवार को यहां काफी भीड़ बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रविवार को होने वाली पंचायत को लेकर सतर्क हैं। क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। रविवार को ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है।वही राकेश टिकैट के भाई और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट ने कहा है कि राकेश के काफिले पर हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं किया था। एक संगठन से जुड़े छात्रों ने यह दुस्साहस किया है। बता दें कि राकेश टिकैट ने अपने ऊपर हमले करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया था। नरेश टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर चार अप्रैल को पंचायत होगी। हालांकि पंचायत पूर्व में तीन अप्रैल को तय की गई थी, लेकिन समय में परिवर्तन किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles