19.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

नोएडा से लापता मासूम का शव मिला बुलंदशहर में नहर से हुआ बरामद

बुलंदशहर, 4 अप्रैल, (बु.)। नोएडा से चार दिन पहले साढे तीन साल के मासूम दश घर के बाहर से लापता हो गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस में भी शिकायत की गई थी। रविवार की सुबह बुलंदशहर में नहर से एक मासूम बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नोएडा के दादरी से 31 मार्च को गायब साढ़े तीन साल के दक्ष का था। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार सुबह नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि भूड चौराहे के समीप स्थित नहर में एक बालक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बालक की उम्र करीब साढ़े तीन साल थी। पुलिस की जांच में पता चला कि बालक करीब चार दिन पहले दादरी क्षेत्र से लापता हुआ था। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) क्षेत्र के कोतवाली दादरी में रेलवे रोड स्थित वेद विहार निवासी दक्ष(साढ़े तीन साल) पुत्र मुनेन्द्र घर के बाहर आईसक्रीम खा रहा था। उसी समय लापता हो गया, जिसके बाद स्वजनो ने उसकी आस-पास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मासूम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दादरी पुलिस को दी। दादरी पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है। अब बालक का शव बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नहर से बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां पहुंचे बालक के पिता मुनेंद्र व अन्य रिश्तेदारों ने शव की पहचान दक्ष के रूप में कई है।पुलिस का कहना है कि बरामद हुए शव की पहचान की जा चुकी है। अब इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच करेगी। साथ ही पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई और मामले स्‍पष्‍ट हो जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles