28.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

दो राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश को छोड़ देश में सभी जगह बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) पिछले 24 घंटों के दौरान देश के दो राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश को छोड़ कर सभी जगह कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 56,211 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 37,028 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,13,93,021 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,40,720 हो गये हैं। इसी अवधि में 271 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,214 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.19 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.47 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.34 फीसदी रह गयी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles