21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अयोध्याः नगर-निगम की लापरवाही के चलते गई एक मजदूर की जान, 2 बेहोश

अयोध्या, 27 मार्च (बु.)। रामनगरी अयोध्या में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शन‍िवार को सीवर टैंक सफाई के दौरान दो मजदूर गैस के रिसाव के कारण बेहोश हो गए। वहीं, एक की मौत हो गई। दरअसल, नया घाट में प्राइवेट कंपनी सीवर टैंक की सफाई करा रही थी। इसी दौरान सीवर में तीन सफाई कर्मी उतरे थे। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दो अभी भी बेहोश हैं। आशंका है कि सीवर टैंक में गैस रिसाव के कारण मजदूर की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूर सीवर टैंक की सफाई कर रहे थे। तीनों  सफाई कर्मी हमीरपुर, दिल्ली व अयोध्या के रहने वाले है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles