28.3 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग

दिल्ली, 27 मार्च (बु.)। पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में सेवाधाम रोड स्थित एक गत्ते के गोदाम में आग लग गई है। गोदाम के पास ही एलपीजी गैस एजेंसी का भी एक गोदाम है। सूचना मिलने पर दकमल की पांच से ज़्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। गोदाम के आसपास की दुकानों को बंद करवा दिया गया है। ताकि कोई जनहानि न हो। जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। आग में किसी जनहानि की भी सूचना नही है। फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles