36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

उत्तर प्रदेश में कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के तीन मरीज मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश, 27 मार्च (बु.)। कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन (South Africa Strain) ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है. दोगुनी रफ्तार की वजह से अफ्रीकी स्ट्रेन को खतरनाक माना जा रहा है. आगरा (Agra) के सीएमओ (CMO) ने भी इस बात की पुष्टि की है. आगरा से सात सैंपल जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू (KGMU) भेजे गए थे इनमें से तीन में अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. मथुरा में भी एक मरीज में अफ्रीकी कोरोना वायरस (Corona Virus) की पुष्टि हुई है. आगरा में भी एक अज्ञात स्ट्रेन मिला है जिस पर शोध किया जा रहा है. अब तक हुए शोध के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका का स्ट्रेन एंटीबॉडीज को धोखा दे सकता है. यही वजह है कि साउथ अफ्रीका में 48 फीसदी मरीज कोरोना से ठीक होने के बाद दोबारा पॉजिटिव हुए। अब आगरा और मथुरा में अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन के मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. कोरोना के नये स्ट्रेन पर अभी अध्ययन चल रहा है. आगरा में अफ्रीकी स्ट्रेन के जो मरीज पाए गए हैं इसकी जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) को भी भेजी गई है.

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles