21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कोई भी शक्ति बंगलादेश पर अत्याचार नहीं कर सकती हैः मोदी

ढाका 26 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगलादेश की आजादी की स्वर्ण जंयती के मौके पर कहा कि कोई भी शक्ति बंगलादेश पर अत्याचर नहीं कर सकती है। दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे श्री मोदी ने कहा कि बंगलादेश 2021 में ‘मुजिब सहस्त्राब्दि’ मना रहा है और बंगलादेश की आजादी के 50 साल भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बंगबंधु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें बंगबंधु को गांधी पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने अपने भाषण के दौरान शहीद सलाम बरकत रफीक जब्बर तथा शफीउर को बयाना भाषा आंदोलन में योगदान के लिए याद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलादेश के राष्ट्रपति शेख मुजिबुर रहमान का सात मार्च को दिए गए ऐतिहासिक भाषण का भी जिक्र किया तथा एक प्रसिद्ध कहावत का उदाहर देते हुए कहा, “यह समय संघर्ष मुक्ति के लिए है, यह समय स्वतंत्रता के लिए है।” उन्होंने कहा कि इस भाषण के माध्यम से बंगबंधु ने मुक्ति वाहिनी का गठन किया था। उन्होंने कहा, “हमें खुशी तथा गर्व है कि बंगलादेश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। “

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles