36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 28 मार्च)

नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1561 : अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हराया था।
1736 : ब्रिटेन के अविष्कारक जेम्स वाट का उत्तरी इंग्लैंड के ग्रीनीक नगर में जन्म हुआ।
1802 : हाइनरिक विल्हेम मथायस ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह पल्लास का पता लगाया।
1806 : वाशिंगटन कॉलेज (अब वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) की स्थापना पेंसिल्वेनिया महासभा द्वारा की गयी।
1809 : मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1891 : पहला विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप आयोजित किया गया।
1922 : अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 : तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी ‘अंगोरा’ को ‘अंकारा’ और ‘कॉन्सटानिनोपल’ का नाम बदल कर ‘इंस्तांबुल’ कर दिया गया।
1941 : नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1949 : अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स फोरेस्टल ने अचानक इस्तीफा दिया
1959 : चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 : सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 : डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
1972: तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1999 : विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2005 : सुमात्रा द्वीप में भूकंप 8.7 तीव्रता के भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था। जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हुई।
2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की
2011: भारत में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले इनकी संख्या 1706 हो गई।
2013 : इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी हुई।
2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles