36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

राजस्थानः भाजपा पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी से सत्ता हथियाना चाहती हैः गहलोत

जयपुर 27 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में धनबल एवं धोखाधड़ी से सत्ता हथियाना चाहती हैं लेकिन वहां जनता इसे इसका उचित जवाब देगी। श्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना सिद्धांतों की अपनी राजनीति के तहत धोखाधड़ी करके सत्ता पर कब्जा करने के लिए पश्चिम बंगाल में बड़ा पैसा लगा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग चुनाव में भाजपा को उचित जवाब देकर उसे सत्ता से दूर रखेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल कभी भी भाजपा की ऐसी सांप्रदायिक और भ्रष्ट राजनीतिक विचारधारा के साथ नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज शुरु हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles