36.2 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

दिल्लीः कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद पॉजिटिव पाए गए बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल

दिल्ली, 27 मार्च (बु.)। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। परेश रावल ने ट्विटर पर अपने ट्वीट में लिखा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दिनों जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह खुद का चेकअप करा ले। आपको बता दे कि 65 वर्षीय अभिनेता ने महीने के शुरुआत में ही 9 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी, ऐसे में कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने पर उन्होंने इसे दुर्भाग्य बताया है। परेश रावल ने अपने ट्विटर पर लिखा कि दुर्भाग्यवश मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं, जो भी लोग 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए है, कृपया वह खुद की जांच करा ले। रावल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles