पश्चिम बंगाल, 27 मार्च (बु.)। बंगाल में 30 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी राज्य के लोगो से अपील करते हुए कहा कि निडर होकर अपना वोट डालकर, आप हमारी लोकतंत्र की भावना की सफलता में एक गौरवशाली योगदानकर्ता होंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अपने मत का प्रयोग करें, जो आपके सपनों को साकार करने में मदद करेगी। हम सभी को याद रखना चाहिए कि वोट का अधिकार एक पवित्र अधिकार है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि अपना वोट डालकर आप हमारी लोकतंत्र की भावना की सफलता में एक गौरवशाली योगदानकर्ता होंगे। इसलिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। हम सभी को याद रखना चाहिए कि वोट का अधिकार एक पवित्र अधिकार है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो हमारे सपनों को साकार करने में मदद करेगी। भारत का चुनाव आयोग हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाता है ताकि सभी मतदाताओं को चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।राज्यपाल धनखड़ ने ट्विटर पर लिखा कि अपने मत का प्रयोग करें, जो आपके सपनों को साकार करने में मदद करेगी। सभी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लें। मैं आपसे सकारात्मक वोट देने की अपील करता हूं। मैं विशेष रूप से सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपील करता हूं।


